बलिया में 8 दिसंबर से राष्ट्रीय कुश्ती, प्रतिभाग करेगी 28 राज्यों की टीमें

बलिया में 8 दिसंबर से राष्ट्रीय कुश्ती, प्रतिभाग करेगी 28 राज्यों की टीमें

-परिवहन मंत्री ने किया शुभंकर एवं मोनोग्राम का अनावरण 
-पहली बार राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जनपद

बलिया : जनपद में 8 से 12 दिसंबर तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन जनपद में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जाने वाली फ्रीस्टाइल अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग की उक्त राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा 8 अन्य यूनिट की कुल 44 टीमों से 440 बालक व 440 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 220 कोच मैनेजर भी प्रतिभाग करेंगे।

मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवहन मंत्री ने शुभंकर 'गज केशरी' का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 'बलिया की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा आयोजन की सफलता के लिए कार्ययोजना का निर्धारण कर कार्य किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के अलावा आवास, परिवहन एवं भोजन के लिए उच्चस्तरीय व्यवस्था की जा रही है।'

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

प्रेस कॉन्फ्रेंस के पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए निर्धारित समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि आयोजन के निमित्त अभी से युद्ध स्तर पर लग जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में आए प्रत्येक खिलाड़ियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों के सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विभिन्न समिति सदस्यों को उनके उत्तरदायित्व बताया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सदस्य एवं जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने आयोजन के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार पांडे, शशि प्रकाश राय, शिवशंकर सिंह, श्याम ललित, रामचल प्रसाद, कमलेश तिवारी, जय बहादुर यादव, विवेकानंद प्रसाद, प्रवीण राय, प्रवेंद्र यादव, दिवाकर पांडे, किरण सिंह, अनुज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजीत सिंह, दिनेश प्रसाद, सपना चौधरी, कविता सिंह, अनामिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया