बलिया में महिला से छेड़खानी, युवक पर मुकदमा
On



बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह रविवार की सुबह अपने खेत में सिंचाई का काम पूरा करने के बाद पाइप समेट रही थी। इसी दौरान आरोपी पहुंचा और अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पास में ही मौजूद उसके परिवार का एक सदस्य पहुंच गया, जिसे देख आरोपी भाग निकला। आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। उभांव एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments