बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का जनसंवाद कार्यक्रम तेज, जहुराबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का जनसंवाद कार्यक्रम तेज, जहुराबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। वहीं, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिये भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से पुनः सत्ता में लाने तथा भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को परिचित कराया। 

Niraj Shekhar BJP BALLIA


भाजपा प्रत्याशी ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के कुंडेश्वर, सुरतापुर, चंदनी, तमलापुर, मीरगंज, महुवी बाजार, मोलनापुर, कमरौली चक आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं जनता से विस्तृत चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नीरज शेखर ने जनता को प्रधानमंत्री जी के समस्त योजनाओं एवं परिकल्पनों से परिचित कराया। सभी को भाजपा के राष्ट्रवादी एवं सर्वजन के हित की नीतियों के बारे में जानकारी दी और उनका समर्थन प्राप्त किया।

यह भी पढ़े UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Niraj Shekhar BJP BALLIA

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

जहुराबाद विधानसभा में हर बूथ सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी के जहुराबाद विधानसभा में हर बूथ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ से बहुमत दिलाने के संकल्प के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद उपस्थित रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ से नीरज शेखर को पूर्ण समर्थन मिलना चाहिए और प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए हर बूथ के कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर अपना शत प्रतिशत मतदान राष्ट्रवाद और विकास को देना होगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित