प्रधान और कोटेदारों के साथ बलिया DM की बड़ी बैठक, इन विन्दुओं पर सख्त निर्देश

प्रधान और कोटेदारों के साथ बलिया DM की बड़ी बैठक, इन विन्दुओं पर सख्त निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के संबंध में जिले के समस्त ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना को सफल बनाने के लिए सोलर रूफटॉप अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत उपभोक्ता बिजली बचा सकते हैं, सरकारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना में उपलब्ध खाली छत का उपयोग कर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया जाता है, जिससे 90 प्रतिशत तक बिजली की बचत संभव है। यह प्रणाली 25 वर्षों की गारंटी के साथ आती है और न्यूनतम रख-रखाव खर्च में बिजली बचत के माध्यम से इसकी लागत भी वापस हो जाती है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों से अपील की कि वे स्वयं अपने घरों में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का कनेक्शन लें और अपने-अपने गांवों में लोगों को इसके लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना में सब्सिडी भी दी जा रही है और कनेक्शन लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है तथा जिले में 13 अधिकृत वेंडर्स तैनात किए गए हैं, जो उपभोक्ताओं के घर जाकर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रधानों और कोटेदारों को निर्देशित किया कि वे दो दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि एक सप्ताह के अंदर वेंडर्स के माध्यम से उनके घरों पर सोलर पैनल लगाए जा सकें। इसके अलावा 16 एवं 17 जनवरी को वेंडर्स गांवों में जाकर ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के साथ योजना को लेकर बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया डीएम ने जांची Greenfield Expressway और एनएच-27बी की प्रगति, ठेकेदार पर FIR का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में तैनात सभी 13 वेंडर्स के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर प्रत्येक विकास खंड कार्यालय पर चस्पा किए जाएं, जिससे आम लोगों को संपर्क करने में सुविधा हो। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों ने विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन देने में लापरवाही की शिकायत भी की। इस पर जिलाधिकारी ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विकास भवन में कक्ष संख्या-8 में एक कार्यालय खोलने तथा वहां एक कर्मचारी की तैनाती के आदेश दिए।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गड्ढे में समा गईं मासूम की जिन्दगी

इसके साथ ही बैंकों द्वारा योजना के तहत लोन देने में लापरवाही की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना में बैंक प्रबंधकों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना आम जनता के लिए आर्थिक बचत, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सभी प्रधान, सभी कोटेदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...