बलिया : दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की यह शिकायत 

बलिया : दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की यह शिकायत 

बैरिया, बलिया : बार बार बिजली बिल मे गड़बड़ी की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा की जाती रही है। ऐसे उपभोक्ताओ के लिए राहत भरी खबर है। अधिक बिजली बिल आने की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा समस्या समाधान का प्रयास शुरू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को सुपरवाइज्ड बिल दी जाएगी, जिस पर विभागीय कर्मियों, कार्यालय संस्था के अभिकर्ता का हस्ताक्षर होगा।

जिले में इसे अलग-अलग एजेंट को बिजली बिल निकालना व उसकी निगरानी करने सहित हस्ताक्षर कर उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है। उपभोक्ताओं की ओर से लगातार बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की जाती रही है। उपभोक्ता इसे सुधारने के लिए कार्यालयो का चक्कर लगाते लगाते थक जाते थे। कुछ भी ठीक नहीं हो पता था। कुछ तो अधिभार  के छूठ का रास्ता देखते रहते थे। लेकिन इसमें लंबा समय लग जाता था। बता दे कि क्षेत्र में मीटर रीडिंग की जिम्मेदारी जिस कार्यदाही संस्था को दी गई है। उसमें एक जाति विशेष के ही कर्मियों को मीटर रीडिंग के लिए रखा गया है।जो अपने मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं को त्रस्त  कर चुके हैं। इस समस्या से बचने के लिए व बचाने के लिए उपभोक्ताओ के मीटर का डाटा तैयार करने की योजना है।

इसमें उपभोक्ताओं के मीटर के नंबर के साथ-साथ अन्य व्योरा व मीटर रीडिंग दर्ज होगा। कर्मियों की ओर से क्रास  चेकिंग की जाएगी। अंतर मिलने पर मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी व संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से सही मीटर रीडिंग होगी। बिजली बिल संशोधन के लिए लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह  समस्या सिर्फ छोटे विद्युत उपभोक्ताओं की थी। पांच  किलोवाट क्षमता से अधिक के कनेक्शन की बिलिंग एमआरआई के तरफ से तैयार की जा रही है। इसमें रीडिंग स्टोर रीडर की गड़बड़ी कोई विकल्प नहीं रहता है। ऑनलाइन बिल को लेकर बिल जनरेट किया जाता है। इस संदर्भ में उपखंड अधिकारी अंबुज तिवारी से पूछने पर बताया कि उपभोक्ताओं के जारी होने वाली बिल में गड़बड़ी न हो, इसके लिए विभाग तत्पर है। अगर गड़बड़ी होगी तो उसे सुधार करके उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित