गिरफ्तारी वारंट लेकर मऊ पहुंची बलिया पुलिस पर हमला, दो दरोगा और कई पुलिसकर्मी घायल

गिरफ्तारी वारंट लेकर मऊ पहुंची बलिया पुलिस पर हमला, दो दरोगा और कई पुलिसकर्मी घायल

Ballia/Mau News : न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में मऊ पहुंची बलिया पुलिस के साथ वारंटी तथा उसके लोगों द्वारा हाथापाई व मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें तीन उप निरीक्षक समेत दो कांस्टेबल को चोटे आई है। यही नहीं, कुछ पुलिस कर्मियों की वर्दी भी मनबढ़ों ने फाड़ दिया। मामले में पकड़ी थाने पर तैनात उप निरीक्षक मुकेश यादव की तहरीर पर मऊ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि बलिया के पकड़ी थाने में शिवप्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (निवासी : पिरुवा, थाना रानीपुर, जनपद, मऊ) के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि का मामला दर्ज है। सम्बन्धित अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारण्ट सि०जे० (जू०डि०) एफटीसी 03 जनपद बलिया से जारी हुआ था। आदेश का तामिला/अनुपालन में पकड़ी थाने के उप निरीक्षक मुकेश यादव मय हमराह उप निरीक्षक भूपेन्द्र नारायण सिंह व हेड कां. विमलेश पटेल की टीम 20 दिसम्बर को मऊ जनपद के थाना रानीपुर पहुंची, जहां नियमानुसार अपनी आमद अंकित कराकर थाना रानीपुर से पुलिस बल उप निरीक्षक देवेश मिश्रा, महिला उप निरीक्षक सुधा अग्रहरि, महिला कां. प्रियंका मिश्रा व प्रिया सिंह वांछित अभियुक्त/वराण्टी शिवप्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के पिरूवां स्थित घर पहुंची। 

अभियुक्त/वराण्टी शिवप्रताप सिंह अपने दरवाजे पर अलाव जलाकर ताप रहा था। बलिया टीम के पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि हां मैं ही शिवप्रताप सिंह हूँ। पुलिस ने पकड़ी थाने पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित न्यायालय का गिरफ्तारी वारण्ट दिखाकर साथ चलने को कहा। बताया गया कि यदि उक्त मुकदमे में आपके द्वारा न्यायालय से स्टे आदेश या अग्रिम जमानत या अन्य दस्तावेज उपलब्ध हो तो मुझ विवेचक को उपलब्ध करा दीजिये। यह सुनते ही वारंटी आग बबूला होकर वारण्ट छीन लिया और वारण्ट को फाड़ दिया। उसके बाद चिल्लाने लगा, तभी उसके घरवाले आ गये और पुलिस टीम को गाली गलौज देने लगे। इसी बीच आरोपी भागना चाहा, जिसे पकड़ने की कोशिश पुलिस टीम ने की तो कि वह हाथापाई करने लगा। उसके घर वाले व कुछ अज्ञात लोग उसको छुड़ाने के लिये लामबंद हो गये। यही नहीं, जान से मारने की नियत से हमलावरों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर चलाने लगे। हमले में उप निरीक्षक मुकेश यादव व उप निरीक्षक देवश मिश्रा की हाथ की अंगुली टूट गई। हमलावरों ने उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह व हेड कां. विमलेश पटेल की वर्दी भी फाड़ दिया। हमले में उनि सुधा अग्रहरि, मका प्रियंका मिश्रा व प्रिया सिंह को भी काफी भी गम्भीर चोटे आयी हैं। उधर, वारंटी फरार हो गया।

यह भी पढ़े 4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित