इन विन्दुओं पर बलिया पुलिस का फोकस, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

इन विन्दुओं पर बलिया पुलिस का फोकस, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं की विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए समीक्षा की तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया।

एसपी ने जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों तथा अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया।क्राइम मीटिंग से पहले एसपी ने सैनिक सम्मेलन किया गया, जिसमें समस्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े 4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित