Ballia News : सर्पदंश से किशोरी की मौत
On



Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी संजना (16) पुत्री उमाशंकर यादव की मौत सर्पदंश से हो गयी। इससे गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि कमरे में सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया था। बुधवार की सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने आवाज लगाई। हालांकि अंदर से कोई आहट नहीं होने पर दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे जहां पर वह बिस्तर से नीचे मृत हाल में पड़ी थी तथा उसके मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों का कहना है कि उसके आंख और अंगुली पर सांप के काटने के निशान थे।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 19:40:45
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...


Comments