Ballia News : यूपी-बिहार सीमा पर फसल कटाई को लेकर मारपीट, बलिया के 6 किसानों समेत 10 घायल

Ballia News : यूपी-बिहार सीमा पर फसल कटाई को लेकर मारपीट, बलिया के 6 किसानों समेत 10 घायल

हल्दी, बलिया : गंगा नदी पार यूपी बिहार सीमा विवाद थमने का नाम नहीं रहा। मंगलवार को फसल कटाई को लेकर बलिया जिले के बाबूबेल मौजा के गायघाट और बिहार के लोगो के बीच मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस ने घायलों का इलाज व मेडिकल सीएचसी  सोनवानी पर कराया। 

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसानों ने बताया कि बाबूबेल मौजा 800 एकड़ में फैला है। 200 बीघा पर विवाद है, जहां  प्रत्येक वर्ष जुताई, बुआई और कटाई के समय सीमा को लेकर विवाद गहराता है। प्रत्येक वर्ष बुआई, जुताई और फसल की कटाई मजिस्ट्रेट, लेखपाल, कानूनगो, पीएसी की निगरानी की जाती थी। इस वर्ष गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह बिहार क्षेत्र अंतर्गत अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे, तभी सीमा को लेकर विवाद हो गया।

इसी बीच बिहार के कुछ किसान लाठी डंडे के साथ वहां आ गए और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। इसमें हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, दीनदयाल सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह तथा विहार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायलों को लेकर हल्दी थाने पर पहुंचे, जहां हल्दी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया।

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

घायलों ने तहरीर दी, लेकिन मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जबकि किसानों का कहना है कि झगड़ा यूपी में हुआ है, लेकिन पुलिस बिहार बता रही है। वही थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मौके पर गए थे। वहां बिहार के नैनीजोर थाना प्रभारी से बात किया तो पता चला कि घटना बिहार क्षेत्र की है। इसलिए हमारे यहां मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। वहीं बिहार के नैनीजोर थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार के भी चार लोग घायल है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़े 6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

आतीश उपाध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध