Ballia Crime News : युवक की हत्या में ममेरा भाई गिरफ्तार

युवक

Ballia Crime News : युवक की हत्या में ममेरा भाई गिरफ्तार

बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 17 जनवरी को सुखपुरा थाने में  वादी ने शिकायत की थी कि 6 जनवरी 2026 को उसके बेटे के साथ उसके साले के लड़के आशीष कुमार ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल युवक का वाराणसी में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सुखपुरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही में जुटी थी। रविवार को उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर कुम्हैला चौराहे से पहले अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र चनेसर राम उर्फ शिवचन्द, (निवासी गुरवा, थाना सुखपुरा, जनपद बलिय) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आशीष कुमार के खिलाफ पूर्व में भी सुखपुरा में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...