BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप

BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप

Half Encounter in Ballia : बांसडीह कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस के साथ ही एक मोटर साइकिल हीरो एक्स प्लस बरामद हुई है।

 

यह भी पढ़े बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार

IMG-20251108-WA0044

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

 

सोमवार की रात लगभग 22.50 बजे प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली प्रवीण सिंह मय फोर्स द्वारा भेड़िया पुल पर रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान पहिया की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर व्यक्ति को रोकने का इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा बिना रोके भागने के प्रयास में सड़क की बाई पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया, लेकिन पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ की घायल बदमाश का नाम राहुल राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर (निवासी कुर्थिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया) है। इसने क्षेत्र में घरों के अंदर घुसकर कई चोरियां की है। यह जनपद गाजीपुर, बलिया बिहार में वाहन चोरी में भी शामिल रहा है। घायल राहुल राजभर के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है, जिस पर क्रेटा कार का नंबर लिखा है। घायल बदमाश राहुल राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश राहुल के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह