Ballia Primary Teachers' Union announces all-out fight for salaries, this is how the movement will begin

बलिया में वेतन के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ का बड़ा फैसला

बलिया में वेतन के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ का बड़ा फैसला

Ballia News : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों तथा लगभग 5000 कर्मचारियों का वेतन/मानदेय के भुगतान में लगभग एक वर्ष से दिक्कतें आ रही हैं। न्यायालय द्वारा विभाग के खाते पर प्रत्येक माह रोक लगा दिया जाता है, जिससे 13000 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन बाधित हो जाता है, जिसका स्थाई समाधान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से नहीं हो रहा है। माह अक्टूबर का वेतन भी रुका हुआ है।

IMG-20251108-WA0044

इस आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा है कि वेतन रुकने से सभी शिक्षक-कर्मचारी परेशान है। शिक्षकों द्वारा बार-बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से तत्काल वेतन दिलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के सुझावों के अनुसार निर्णय लिया है कि यदि तत्काल वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो 15 नवम्बर से शिक्षण कार्य व मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त किसी भी विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान शिक्षक बन्द कर देंगे।

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

इसमें 13 नवम्बर से ब्लाक संसाधन केन्द्र पर होने वाले आंतरिक संप्रेषण के कार्य का बहिष्कार शामिल होगा। उक्त आशय का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को‌ लिख कर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि शिक्षकों का वेतन भुगतान तत्काल नहीं होता है तो शिक्षक और कर्मचारी समस्त विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। पत्र की प्रति अन्य उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है। 

यह भी पढ़े बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह