बलिया में युवक पर एसिड अटैक, गंभीरावस्था में वाराणसी रेफर

बलिया में युवक पर एसिड अटैक, गंभीरावस्था में वाराणसी रेफर

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में एक युवक पर रविवार की देर शाम तीन लोगों ने एसिड से हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहां युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दया छपरा निवासी दीपक सोनी (20) पुत्र प्रदीप सोनी का रानीगंज बाजार निवासी एक परिवार के साथ किसी बात को लेकर काफी दिनों से रंजिश था। रविवार की शाम वह खरीदारी करने रानीगंज पहुंचा तो तीनों भाइयों ने उसे दौड़कर एसिड फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। पिता के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीस दे रही है। एसएचओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े Ballia News : फेफना विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इन विन्दुओं पर फोकस

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में 'अपना' बन देवाश्रम ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन