69th National School Wrestling Championship : यूपी के हमजा ने चंडीगढ़ के जसकरन प्रीत सिंह को दी पटकनी, जीता स्वर्ण

69th National School Wrestling Championship : यूपी के हमजा ने चंडीगढ़ के जसकरन प्रीत सिंह को दी पटकनी, जीता स्वर्ण

बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन उत्तर प्रदेश के हमजा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के जसकरन प्रीत सिंह को पटकनी देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। गुरुवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल चार भार वर्गों के पदक को मुकाबले खेले गए। मेजबान उत्तर प्रदेश ने एक स्वर्ण के अलावा बालिका 53 किलो ग्राम भार वर्ग में आंशिक ने कांस्य पदक हासिल किया। विभिन्न मुकाबलों में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ नवल किशोर व जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

बालिका वर्ग के 53 किलो ग्राम भार वर्ग में दिल्ली की अक्षरा ने स्वर्ण, कर्नाटक की पुष्पा नायक ने रजत तथा उत्तर प्रदेश की अंशिका व मध्य प्रदेश की यशस्वी भाटी ने कांस्य पदक जीता वहीं 73 किलो ग्राम भार वर्ग में पंजाब की राजवीर कौर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की प्रेरणा पाटिल ने रजत तथा दिल्ली की वंशिका व राजस्थान की सोनाक्षी जाट ने कांस्य पदक अर्जित किया।

बालक वर्ग में 60 किलो ग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के हमजा ने स्वर्ण, चंडीगढ़ के जसकरन प्रीत सिंह ने रजत तथा सीबीएसई डब्लूएसओ के निखिल दलाल व राजस्थान के पलिंदर ने सिंह ने कांस्य पदक जीता वहीं 92 किलो ग्राम भार वर्ग में दिल्ली के दीपांशु दहिया ने स्वर्ण, हरियाणा के अंगद नेहरा ने रजत तथा महाराष्ट्र के मयूर संतोष व कर्नाटक के सुरेश मुरारी ने कांस्य पदक अर्जित किया। निर्णायक मंडल में ऑफिशियल इंचार्ज सुरेश उपाध्याय, टेक्निकल डायरेक्टर रामाशीष यादव, प्रेमशंकर तिवारी, रामसजन यादव, जय प्रकाश यादव, ऋषि श्वेत सिंह, राजकुमार मिश्र, गोरखनाथ यादव व कृष्णकांत यादव आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मां-बेटे समेत तीन पर मुकदमा


इस दौरान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के को ऑर्डिनेटर दिनेश कुमार सिंह, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, शशि प्रकाश राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, राकेश पांडे, शिवाशंकर सिंह, अजेंद्र राय, भवानंद शर्मा, अनुज सिंह, दिलीप राय, प्रवेंद्र यादव, दुर्गविजय सिंह, द्रोण कुमार, कपिल कांत, अरविंद कुमार सिंह, भूपेश सिंह, संजय सिंह, दानिश मोहसिन, चंद्रभानु सिंह, पंकज दुबे, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शमशाद, अनूप राय, अनुपम सिंह, प्रियंका सिंह, रीतू पाठक, नीतू सिंह, सपना चौधरी, कनक चक्रधर, विभा मिश्र, वसुंधरा राय, अनामिका सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय ने किया।

यह भी पढ़े बलिया में बढ़ी ठंड... दो दिन स्कूलों में अवकाश, देखें बीएसए का आदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज