Road Accident in Ballia : पिकअप ने मारी टेम्पो में टक्कर, साध्वी की मौत

Road Accident in Ballia : पिकअप ने मारी टेम्पो में टक्कर, साध्वी की मौत

मझौवां, Ballia News : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH 31) के पांडेपुर ढाला पर खड़ी टेम्पो में पिकअप की टक्कर से टेम्पो चालक व सवार केसरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला की महंत साध्वी रामदासी देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महंत को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान साध्वी की मौत हो गयी। 
 
घटना मंगलवार की है। बैरिया से आ रहा टेम्पो पांडेपुर ढाला पर सवारी उतार रहा था, तभी नाच बाजा वालों को लेकर निकला तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अपनी जगह से लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरा और चालक पचरुखिया निवासी पंकज शाह व केशरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला मठिया की महंत साध्वी रामदासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी सांसे थम गई। साध्वी के निधन से इलाके में शोक की लहर है। 
 
हरेराम यादव
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान