'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन

'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन

बलिया : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल एवं प्रभावी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बलिया में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ आमंत्रित करेंगे। उपस्थित मतदाताओं को बैज लगाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई जाएगी। हस्ताक्षर कराए जाएंगे तथा सामूहिक फोटो लिया जाएगा।

कार्यक्रम में नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय लोकगीत एवं अन्य प्रस्तुतियां होंगी। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम 'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' तथा टैगलाइन “मेरा भारत-मेरा वोट” निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद एवं तहसील स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन, शपथ ग्रहण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण सुनिश्चित किया जाए। तहसील स्तर पर कार्यक्रम उप जिलाधिकारी, ईआरओ एवं एईआरओ के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर थीम सॉन्ग और मतदाता जागरूकता सामग्री का प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

लोकतंत्र विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन लेखन, प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, गीत एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता फैलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु टी-शर्ट, कैप आदि का वितरण समाजसेवी संगठनों के सहयोग से किया जाएगा। जिले के सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर उसकी फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त नि:शक्तजनों की रैली का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी