Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान महलुदन (75) पत्नी स्व. मुहम्दीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महलुदन बीते 10 जनवरी से लापता थीं। इस संबंध में परिजनों ने हल्दी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मंदबुद्धि थीं, जिसके चलते उनके भटक जाने की आशंका बनी रहती थी। वहीं थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोखरे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान करा ली गई है। कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आतीश उपाध्याय

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...