अपने लिए कैसा रहेगा 18 जनवरी, पढ़ें आज की राशिफल

अपने लिए कैसा रहेगा 18 जनवरी, पढ़ें आज की राशिफल

मेष 
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ
दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा, लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा थोड़ा। सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन
महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा सा खराब स्थिति। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े जन्मदिन पर डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल, खूब मिला आशीर्वाद

कर्क
स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े वंदे भारत ट्रेन से कटे प्रेमी युगल, युवती को शादीशुदा युवक से हुआ था प्यार

सिंह
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शाीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण थोड़ा असमंजस की स्थिति में रहेंगे। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। रक्तचाप थोड़ा सा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक
पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। फिर भी आप प्रयास जारी रखिए। आगे चलकर रिजल्ट मिलेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर और अपने नाक, कान, गला के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
धन हानि के संकेत हैं। पूंजी का निवेश अभी न करें। कुटुंब से थोड़ा अनबन की स्थिति है। जुबान पर काबू रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

मकर
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा-बढ़ा रहेगा। मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा, सर दर्द इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
यात्रा अभी लाभप्रद नहीं होगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मन माफिक समाचार नहीं मिलेगा और आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्यम समय है, लेकिन नुकसान नहीं होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...