Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर

Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर

मझौवां, बलिया : मझौवां निवासी वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज रविन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर साहब (68) का निधन हृदयगति रुकने से हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें परिजनों ने नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसे थम गई।

उनके निधन की सूचना जैसे ही पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मनोज कुमार सिंह ‘टनु’ ने दी। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। अंतिम संस्कार में उनके छोटे पुत्र सनोज सिंह ‘बंटी’ सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : डम्पर के धक्के से युवक की मौत, दूसरा रेफर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...