Ballia में जरूरतमंदों के बीच पुत्रों ने मनाई पिता की पुण्यतिथि

Ballia में जरूरतमंदों के बीच पुत्रों ने मनाई पिता की पुण्यतिथि

​दुबहर, बलिया : सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर अर्जुन कुंवर की स्मृति में उनके पुत्रों ने सेवा कार्य कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र अमल कुंवर एवं विराट कुंवर द्वारा नगवा, बयासी, बुलापुर और अखार सहित आसपास के कई गांवों के दर्जनों असहाय व गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बता दे कि प्रोफेसर अर्जुन कुंवर अपने जीवनकाल में शिक्षा जगत से जुड़े रहने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी बेहद संवेदनशील थे। वे सदैव गरीबों और लाचारों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्हीं के पदचिन्हों और आदर्शों पर चलते हुए उनके पुत्र समय-समय पर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। बुधवार को जरूरतमंदों को पर्याप्त मात्रा में आटा, चावल, दाल, तेल, बेसन, नमक, चिउरा और गुड़ आदि खाद्य सामग्री पैकेट के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर ​बच्चन जी प्रसाद, शंकर प्रसाद चौरसिया​, अमरनाथ सिंह, रणजीत सिंह​, नितेश पाठक, पंचदेव नारायण दुबे​, रामजी गिरी, राकेश यादव​, लालजी सिंह, श्रीभगवान चौधरी​, संजय जायसवाल, डॉ. सुरेश चंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...