बलिया में Road Accident : अलग-अलग हादसों में युवक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

बलिया में Road Accident : अलग-अलग हादसों में युवक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

बलिया : जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना रेवती क्षेत्र की है। वार्ड नंबर 12 निवासी शाहिल यादव (18) अपने मित्र वार्ड नंबर 4 निवासी मुकेश साहनी (17) के साथ रेवती से छोटकी बेलहरी की ओर जा रहे थे। छोटकी बेलहरी गांव के समीप इनकी बाइक अचानक बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक खेत में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया  गया, जहां चिकित्सकों ने शाहिल यादव को मृत घोषित कर दिया। मुकेश का इलाज चल रहा है। शाहिल इंटर का छात्र था। दूसरी घटना नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से सोहांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी यादव की मौत हो गयी।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...