Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें 2 दिसम्बर का राशिफल

Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें 2 दिसम्बर का राशिफल

मेष
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। लाभ का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा। माता की ओर से स्नेह और सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिल सकता है।

वृषभ 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखें। मौसम का प्रभाव आपकी सेहत पर दिख सकता है। आर्थिक लाभ का संयोग, लेकिन खर्च भ बढा हुआ है। जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। बैंकिंग से सेबंधित काम में सफलता मिल सकती है।

मिथुन 
आज का दिन अनुकूल और सुखद कहा जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में उम्मीद की नई रोशनी नजर आएगी। बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा दिखेगा। कोई मनोकामना भी पूरी होगी। संतान और जीवनसाथी की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेमी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

यह भी पढ़े बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

कर्क
आज मंगलवार का दिन सुखद रहने वाला है। मेहनत और भाग्य दोनों का साथ प्राप्त होगा। कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। कई पेंडिंग काम को निपटा सकते हैं। किसी पूर्व परिचित के माध्यम से भी फायदा होगा। बाहरी खानपान से बचना चाहिए और मौसम अनुरूप आहार विहार अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

सिंह 
आज का दिन लाभदायक रहेगा।  भाग्य परिश्रम से अधिक लाभ दिलाएगा। आज पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ सुखद बीतेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी पुण्य काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कन्या 
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। अतिउत्साह में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। छात्रों का मन विचलित रहेगा, शिक्षा में अरुचि हो सकती है जिससे बचना होगा। अपने लेनदेन निपटाने होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। सर्दी जुकाम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। किसी जोखिम भरे क्षेत्र में निवेश करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

तुला 
आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। किसी साझेदारी और जान पहचान के माध्यम से फायदा हो सकता है। मित्रों और सगे संबंधियो की मदद से भी लाभ मिलने का योग बना है। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस मे आर्थिक लाभ मिलेगा। फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

वृश्चिक 
आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। प्रभाव और सम्मान बढेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ दिला सकते हैं।  सेहत के मामले में सामान्य रहेगा, लेकिन आपको पित्तकारक भोजन से परहेज रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में संयम और वाणी पर कंट्रोल करने की जरूरत है। जीवनासाथी की सहेत का ध्यान भी रखना होगा।

धनु 
आज का दिन शिक्षा और शिक्षण कार्य से संबंधित मामलों में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। मित्रों और सगे सबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विदेशी स्रोत और मध्यम से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा मामला पक्ष में हो सकता है। किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग भी बन सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी। संतान की ओर से सुख पाएंगे। 

मकर 
आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार से सुख सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। माता और मातृपक्ष से भी लाभ का संयोग बन रहा है। जोखिम लेने से बचना होगा, चोट चपेट लगने की आशंका है।

कुंभ 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने काम में सतर्क रहना होगा। कोई गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। शिक्षा के मामले में छात्रो को ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव रह सकता है। मन दर्शन और आध्यात्मिक विषयो की ओर भी जाएगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। मानसिक तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। 

मीन 
आज का दिन अनुकूल कहा जा सकता है। कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। नौकरी में अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलो में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले को कानूनी मामलों मे जोखिम लेने से बचना चाहिए। वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। छोटेी अवधि के निवेश से आज बचे। हड्डियो में दर्द हो सकता है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया