1 August ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Friday, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
वृषभ
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। थोड़ा सा इमोशनल बने रहेंगे, बाकी प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लेकिन गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या
वाणी पर कंट्रोल रखें। निवेश पर कंट्रोल रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला
जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आर्थिक कद, सामाजिक कद व शारीरिक कद सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार काफी अच्छा है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य प्रभावित है। खास तौर पर मानसिक स्वास्थ्य। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
धनु
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान अच्छा होगा व व्यापार बहुत अच्छा होगा। सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु काली जी को अर्पित करना शुभ रहेगा।

Comments