प्राथमिक विद्यालय और सचिवालय पर चल रहे SIR गणना प्रपत्रों की प्रगति का बलिया DM ने लिया जायजा, दिए निर्देश

प्राथमिक विद्यालय और सचिवालय पर चल रहे SIR गणना प्रपत्रों की प्रगति का बलिया DM ने लिया जायजा, दिए निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय मझौवां तथा ग्राम पंचायत मझौवा के सचिवालय में चल रही एसआईआर (SIR) गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय में मौजूद बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। निर्देश दिया कि सभी गणना प्रपत्र समयबद्ध तरीके से भरकर संबंधित तहसील में जमा किए जाएँ, ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रियाएँ बिना किसी बाधा की पूरी की जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में लापरवाही या देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों की मौजूदगी में गणना कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया