Ballia News : फेफना विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इन विन्दुओं पर फोकस



बलिया : फेफना विधानसभा के चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआईआर व स्नातक मतदाता समेत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं पर आयोजित एकता दौड़ इत्यादि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता मनोयोग से लग जाएं, क्योंकि लोकतंत्र में स्वस्थ चुनाव के लिए शुद्ध एवं सही मतदाता सूची आवश्यक हैं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी हैं, जहां कार्यकर्ता पूर्णकालिक रूप से समाजसेवा में लगे रहते हैं। लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है और उसके लिए सही मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक हैं। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को पार्टी देश स्तर पर मना रही हैं। इसी क्रम में फेफना विधानसभा में 21 नवंबर को प्रातः 8 बजे से नरही से सोहांव तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया हैं।
इस वर्ष फेफना खेल महोत्सव को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने का निर्णय लिया गया हैं, जो 21 नवंबर से प्रारम्भ होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडे, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह, आरकेश दुबे, प्रशांत राय बंटी, बृजनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नंदलाल सिंह, विजय गुप्ता, विजय वर्मा, देवेंद्र गिरी, भरत राय, सूर्यदेव राय इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Posts
Post Comments



Comments