बलिया में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मनियर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

वादी ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को अमित कुमार यादव पुत्र मेहीलाल यादव (निवासी गनेशपुर, थाना मनियर, बलिया) बहला फुसला कर कही भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 137 (2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में सोमवार को उप निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला मय हमराह हेड कां. सत्येन्द्र कुमार देखभाल चान्दूपाकड़ में मामूर थे, तभी मुखबीर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त अमित यादव को मनियर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। पीड़िता/अपहृता के बयान से धारा 64 (1) बीएनएस व 5l/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments