गोली मारकर पूर्व प्रधान की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस ; तीन गिरफ्तार

गोली मारकर पूर्व प्रधान की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस ; तीन गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दबंगों की गोली से घायल पूर्व प्रधान की गुरुवार को उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामीपुर में स्थित एक पशु आहार की दुकान के पास बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश पर दो गोली चला दी। मुकेश के बाएं हाथ और पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

आनन-फानन उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी मुकेश तिवारी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया,  जहां गुरुवार को पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List

उधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में वादी प्रमोद कुमार तिवारी (निवासी : इनामीपुर थाना सिंगरामऊ) की तहरीर के आधार पर अंकज तिवारी, दीपक तिवारी उर्फ भगवान (निवासी इनामीपुर सिंगरामऊ) और घनश्याम पांडेय (निवासी जगदीशपुर सिंगरामऊ) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जलालपुर के हौज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित