बलिया : बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बलिया : बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Ballia News : सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के तिलौली गांव से सटे उचरांव मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी चितरंजन पांडेय उर्फ रंजन (35) देवकली चट्टी पर सेंट्रल बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे। मंगलवार की देर शाम वह ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर सिकंदरपुर बाजार गये थे। बाजार से वापस लौटते वक्त तिलौली गांव के उचरांव मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक चालक दुर्घटना के बाद भागने में सफल रहा। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने रंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News