69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता : बलिया में ट्रेंड हो रही उत्तर प्रदेश की टीमें, बीएसए ने बढ़ाया हौसला

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता : बलिया में ट्रेंड हो रही उत्तर प्रदेश की टीमें, बीएसए ने बढ़ाया हौसला

बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित प्रदेशीय टीमों में से फुटबॉल की 19 वर्षीय बालिका और 17 वर्षीय बॉलक टीम तथा कराटे और कलरीपायट्टु की 17 व 19 वर्षीय बॉलक और बालिका टीमों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दक्ष प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। इसमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों व जिलों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के इन उदीयमान खिलाड़ियों से मिलने एवम प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का जायजा लेने आज जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह पहुंचे। उनके साथ मे खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, लाल जी, विशाल यादव, माधवेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव व अरविन्द कुमार भी रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया मनीष कुमार सिंह ने कलारिपयट्टू तथा कराटे के बच्चों को उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्तर प्रदेश U-17 बालक वर्ग के फुटबॉल की टीम हरियाणा के पानीपत जिले में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक  प्रतिभाग करेंगी वहीं फुटबॉल के U-19 बालिकाओं की टीम मणिपुर के इंफाल पश्चिमी में दिनांक 23 जनवरी से 28 जनवरी तक उत्तर प्रदेश  का प्रतिनिधित्व करेंगी। कराटे की U-17 और U-19 की बालक और बालिकाओं की टीम महाराष्ट्र के बारामती जिले में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी टीमें राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश,अयोध्या से प्रस्थान करेगी। प्रशिक्षण शिविर में अरविन्द कुमार सिंह, जमील अहमद, दिलीप सैनी अंजली शर्मा सुमित झा, निक्की यादव चन्द्र भानु सिंह, अनिल कन्नौजिया,अनिल मिश्रा मोहम्मद वसीम अभिषेक आदि अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े List Of Selected ARP : बलिया को मिले 43 एआरपी, 23 दिसम्बर को होगा ब्लाक आवंटन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर