बलिया में ट्रेलर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत ; पति का चल रहा उपचार
On



बलिया : बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गात नवानगर चट्टी के पास सोमवार की देर शाम ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, पति का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।
सिकन्दरपुर कस्बा के बालूपुर निवासी प्रमोद बरनवाल (52) अपनी पत्नी पूनम देवी (48) के साथ सोमवार की देर शाम बाइक से लार रोड स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। नवानगर चट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दम्पती घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 19:40:45
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...


Comments