ऑनलाइन हाजिरी अव्यवहारिक : सरकार से जंग को बलिया में शिक्षक संगठनों ने बनाया बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा

ऑनलाइन हाजिरी अव्यवहारिक : सरकार से जंग को बलिया में शिक्षक संगठनों ने बनाया बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा

Ballia News : ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर आंदोलित बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का कहना है कि लम्बे समय से हमारी उचित मांगों को शासन स्तर से लम्बित रखा गया है। आश्वासन के बावजूद कोई सकारात्मक पहल की बजाय, जबरदस्ती डिजिटल उपस्थिति जैसे अव्यावहारिक एवं अप्रायोगिक योजनाएं थोपी जा रही हैं। शिक्षकों का यह भी कहना है कि हमारे कार्य स्थल दूर-दराज, खराब रास्तों और प्राकृतिक बाधाओं के बीच स्थित है, ऐसी स्थिति में हमारी मांगों को पूरा किए बगैर डिजिटल उपस्थिति नहीं दी जायेगी।

उक्त समस्याओं को लेकर शिक्षकों की भावना के अनुरुप जनपद के समस्त संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों की एक बैठक जापलिंन गंज स्थित अध्यापक भवन में हुई, जिसमें सभी संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा गठित किया गया, जिसका नाम बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा रखा गया। यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी संकल्पित हैं। सभी शिक्षक संगठन एक साथ रहकर शिक्षकों की मांगों को शासन से मनवाने का काम करेंगे।

बैठक में डॉ. राजेश पाण्डेय, रफिउल्लाह, अजय सिंह, राजेश सिंह, अजीत यादव, सुशील पाण्डेय कान्ह जी, डॉ. घनश्याम चौबे, ओम प्रकाश तिवारी, निर्भय नारायण सिंह, समीर कुमार पाण्डेय, विनय राय, पंकज सिंह, अखिलेश सिंह, गणेश जी सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जितेन्द्र सिंह व संचालन अजय मिश्र ने किया।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव