बलिया में तूल पकड़ रहा एनएच 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने का विवाद, एक और मुकदमा दर्ज

बलिया में तूल पकड़ रहा एनएच 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने का विवाद, एक और मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने राघव सिंह के डेरा के निकट बुधवार को हुई मारपीट में देवेश सिंह व ऋतुराज सिंह के घायल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऋतुराज के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सात लोगों पर विभिन्न  धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह के अनुसार पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अभय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विद्याभूषण सिंह निवासी चांदपुर थाना बैरिया, प्रभंजन प्रताप सिंह निवासी रामनगर थाना दोकटी, धनंजय सिंह निवासी धतूरी टोला थाना दोकटी के विरुद्ध धारा 147, 308, 323 व 506 का मामला दर्ज हुआ है।

दूसरी तरफ दूसरे पक्ष से घायल युवकों सहित आधा दर्जन लोगों पर दलित उत्पीड़न बलवा व मारपीट का मुकदमा लिखा गया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी लाल बिहारी राम जो बोलेरो का चालक है। उसने तहरीर देकर बताया है कि घायल ऋतुराज सिंह उर्फ विक्की सिंह व दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह राष्ट्रीय राज मार्ग 31पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रहे थे। मुझे भी रोककर पैसा मांगने लगे। मना करने पर मेरे साथ मारपीट किया। जातिसूचक गाली दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि लालबिहारी राम की तहरीर पर धारा 147, 323, 504, 506 तथा दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस दोनो दर्ज एफआईआर की जांच कर रही है। दोनो दर्ज एफआईआर को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

एनएच 31 पर हुआ था विवाद

यह भी पढ़े Ballia Breaking : प्रधान के घर में घुसकर दबंगई, मारपीट और धमकी, तोड़ी गाड़ियां

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने राघव सिंह के डेरा के पास बुधवार को कर्ण छपरा गांव के दो युवकों के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा गाली गलौज करने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि भारतीय सेना के जवान ऋतुराज सिंह (25) व देवेश सिंह (30) निवासी कर्ण छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक पिकअप द्वारा गलत तरीके से पास लेकर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर युवकों ने इस तरह गाड़ी चलाने पर आपत्ति जताई। पिकअप के रोकने से उसके पीछे आ रहे कई वाहन सड़क पर रुक गए। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि उसी समय पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने काफिले के साथ जा रहे थे। जाम होने पर आपत्ति जताई और इसको लेकर दोनों युवकों के साथ कहा सुनी और मारपीट हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद पूर्व विधायक अपने काफिले के साथ वहां से निकल गए। दूसरी तरफ इस घटना के बाद आक्रोशित गांव के युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात ठप्प हो गया।

यह भी पढ़े बलिया में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता


घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह ने जाम करने वालो व घायलो को समझाकर जाम समाप्त कराया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि ऋतुराज सिंह के सिर में गंभीर चोट है। सर फट गया है, आठ टांके लगे हैं। वहीं देवेश सिंह को भी काफी छोटे आई हैं।

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश