बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ

बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ

बलिया : बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरंगा अंतर्गत भुवालछपरा स्थित फेकू बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्भय नारायण सिंह, आईआरटीएस (रेल मंत्रालय, भारत सरकार) की पहल पर आयोजित इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया।

Ballia Breaking

शनिवार की सुबह 10 बजे से अपरान्ह दो बजे तक संचालित इस स्वास्थ्य शिविर में इलाकाई लोगों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

यह भी पढ़े बलिया में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मां-बेटे समेत तीन पर मुकदमा

IMG-20251213-WA0019

यह भी पढ़े बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गईं, जिनमें ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं विज़न थेरेपी विशेषज्ञ: डॉ. मोहम्मद अब्दुल, हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. सौरभ जीत जनरल फिजिशियन: डॉ. रजनीश सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. पंकज कुंवर इत्यादि चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

 

IMG-20251213-WA0035


शिविर में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर जाँच, दवा वितरण व जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान राज मंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमर नाथ मिश्रा, अच्छेलाल चौबे, नीरज राम, जीतन बारी एवं रामेश्वर राम सहित अनेक लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने आयोजक निर्भय नारायण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

Ballia Breaking

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज