उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के प्रशिक्षक होंगे शिक्षक अनूप राय, बलिया में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के प्रशिक्षक होंगे शिक्षक अनूप राय, बलिया में खुशी की लहर

बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पानीपत (हरियाणा) में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश अंडर 19 बालक कबड्डी टीम के प्रशिक्षक की भूमिका जनपद के अनूप राय को दी गई है। अनूप बेसिक शिक्षा परिषद के कंपोजिट विद्यालय भरौली पर कार्यरत हैं।

गत वर्ष भी अनूप अंडर 19 बालक टीम के प्रशिक्षक की भूमिका निभा चुके हैं। अनूप को प्रशिक्षक बनाए जाने पर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक पर आयोजित कार्यक्रम में अनूप राय को सम्मानित किया गया। कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय, ग्राम प्रधान नरही रामनारायण पासवान, सचिव चन्दन गुप्ता, विनय राय व संतोष गुप्ता आदि ने अनूप राय को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लालजी, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, पवन कुमार राय, परशुराम राय, अम्बरीष तिवारी, संजय पांडे, अवनीश राय आदि ने अनूप को बधाई दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज