मण्डलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता : बलिया के खिलाड़ियों का चयन 10 फरवरी को, प्रतिभागिता जरूरी

मण्डलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता : बलिया के खिलाड़ियों का चयन 10 फरवरी को, प्रतिभागिता जरूरी

Ballia News : शैक्षिक सत्र 2023-24 की मण्डलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता 12 फरवरी 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में होगी, लेकिन उससे पहले 10  फरवरी 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलिया के उच्च प्राथमिक वर्ग के जनपदीय बालक एवम बालिका टीमों हेतु खिलाड़ियों का चयन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। चयनित खिलाड़ियों की टीमें ही मण्डलीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी। 

प्रतियोगिता में जनपद बलिया के प्रतिभाग के लिए सभी खेलों की टीम प्राथमिक संवर्ग में जनपदीय रैली के विजेता एवं उपविजेता टीम, जिनकी जन्मतिथि 31.12.2013 के बाद हो तथा उच्च प्राथमिक संवर्ग में प्रतिभावान और अर्ह सभी खेलों के खिलाड़ियों (बालक तथा बालिका),  जिनकी जन्मतिथि 31.12.2010 के बाद की हो को चयन प्रक्रिया में प्रतिभागिता जरूरी है। 

सभी खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण भरेंगे तथा फोटो संबन्धित प्रधानाध्यापक एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित होगा। प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ियों को नगर पालिका अथवा खण्ड विकास अधिकारी अथवा रजिस्ट्रार पंजीकरण- जन्म व मृत्यु द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति पात्रता फार्म के साथ संलग्न होगा।

यह भी पढ़े बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार

बी.एस.ए. मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बंधित शिक्षा क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रमाणित पात्रता फार्म, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की सत्यता का परीक्षण कर निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पूर्वाहन 10 बजे उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। मण्डलीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी दिनाँक 15 से 17 फरवरी 2024 तक लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS परीक्षा 2025-26) में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय वैना के छात्र सुंदरम...
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस