Road Accident in Ballia : पिकअप ने मारी टेम्पो में टक्कर, साध्वी की मौत
On



मझौवां, Ballia News : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH 31) के पांडेपुर ढाला पर खड़ी टेम्पो में पिकअप की टक्कर से टेम्पो चालक व सवार केसरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला की महंत साध्वी रामदासी देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महंत को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान साध्वी की मौत हो गयी।
घटना मंगलवार की है। बैरिया से आ रहा टेम्पो पांडेपुर ढाला पर सवारी उतार रहा था, तभी नाच बाजा वालों को लेकर निकला तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अपनी जगह से लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरा और चालक पचरुखिया निवासी पंकज शाह व केशरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला मठिया की महंत साध्वी रामदासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी सांसे थम गई। साध्वी के निधन से इलाके में शोक की लहर है।
हरेराम यादव
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 21:14:40
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...


Comments