In Photo : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बागी बलिया ने झोंकी ताकत

In Photo : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बागी बलिया ने झोंकी ताकत

बलिया : बागी बलिया की पहचान, हो शत प्रतिशत मतदान के गुंजते नारो के साथ सतीश चन्द्र डिग्री कालेज, लक्ष्मी राज देवी इका गुलाब देवी बालिका डिग्री कालेज, गुलाब देवी बालिका इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज एवं बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली के बाद गुलाब देवी डिग्री कालेज एवं बालेश्वर मन्दिर के तिराहे पर संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा पहले मतदान फिर कन्यादान नुक्कड नाटक की प्रस्तुत करते हुए बलिया नगर के जनमानस को लोक सभा निर्वाचन 2024 में मतदान दिवस 01 जून 2024 को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

Ballia

इस अवसर पर रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/स्वीप नोडल प्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार के दिशा निर्देश में जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयासों द्वारा जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर छात्र/छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए उनके माध्यम से अभिभावकों को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

IMG-20240406-WA0025

यह भी पढ़े वंदे मातरम का 150 वर्ष : बलिया में छात्रों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

बताया कि स्वीप कमेटी के सदस्यों द्वारा यह शपथ लिया गया है कि प्रस्तावित लोक सभा निर्वाचन 2024 में बलिया का मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक कराने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए माह अप्रैल एवं मई में जनपद के विभिन्न क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जनमानस शिक्षित और प्रेरित हो सकेंगे। जागरूकता रैली को सफल बनाने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, राजेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बैकुण्ठ पाण्डेय प्राचार्य सतीश चन्द्र कालेज, निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्य गुलाब देवी बालिका डिग्री कालेज, पूनम देवी प्रधानाचार्या गुलाब देवी बालिका इका, शैलेन्द्र मिश्रा प्रधानाचार्य लक्ष्मी राज देवी इका, प्रतिमा उपाध्याय, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, अतुल तिवारी, प्रफुल्ल कुमार, राकेश पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव के साथ डा. इफ्तेखार खां, कुमार ब्रजेश, आनन्द मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, आशीष त्रिवेदी वरिष्ठ रंगकर्मी के नेतृत्व में संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गयी।

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश