बलिया में ऑनर किलिंग : तीन भाईयों ने इकलौती बहन को दी तालिबानी मौत, ऐसे खुला राज

बलिया में ऑनर किलिंग : तीन भाईयों ने इकलौती बहन को दी तालिबानी मौत, ऐसे खुला राज

बांसडीह, बलिया : किशोरी की हत्या कोई और नहीं, उसके भाईयों ने ही की थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार भाईयों ने न सिर्फ इकलौती बहन की हत्या की बात स्वीकारी, बल्कि अपनी निर्दयता भी बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेेेत्र अंतर्गत बालखण्डी बाबा मंदिर पुलिया के पास के पास 19 जून को एक अज्ञात वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच काफी परिश्रम के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कुमारी लीलावती (17) पुत्री स्व. पतरू राजभर (निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के क्रम में मृतका के दो भाईयों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों भाईयों ने बताया कि उनकी बहन लीलावती किसी लड़के से मोबाइल फोन पर बात करती थी, जिसकी जानकारी उन्हें हुई तो आपत्ति करते हुए बात करने से मना किया। बावजूद इसके वह लगातार बात करती रही, जिससे नाराज होकर तीनों भाई क्रमशः बिकाऊ राजभर, जोगिन्दर राजभर व रविन्दर राजभर पुत्र गण स्व. पतरु राजभर ने मिलकर उसकी साड़ी से बांध कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

पहचान छिपाने के लिये बैटरी का पानी (तेजाब) डालकर उसके चेहरे को परिवर्तित कर दिया। फिर शव को साड़ी में बांधकर टेम्पो में तीनों भाई एक साथ ले जाकर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बालखण्डी बाबा मंदिर पुलिया के पास फेंक दिये थे। पुलिस ने हत्या करने वाले विकाऊ राजभर और जोगिन्दर राजभर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक टेम्पो, एक साड़ी व तेजाब की बोतल बरामद किया।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव