HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

Encounter In Ballia : मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में वांछित एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा मोटर साइकिल हीरो एक्स प्लस बरामद किया है। पुलिस बदमाश के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी है।

IMG-20251108-WA0044

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि 09  नवम्बर की रात करीब 11 बजे घोघाचट्टी से बड़ागांव जाने वाले मार्ग के पास मनियर थाना पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके भागने का प्रयास किया।खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।  पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

 

यह भी पढ़े बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

 

पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश अभिनन्दन पुत्र केदार राजभर (निवासी : ग्राम महलीपुर, थाना मनियर, बलिया) है, जो अपने भाई रघुनन्दन और उसके साले राजू राजभर के साथ मिलकर 08 नवम्बर 2025 की रात महलीपुर गांव में चन्दन राजभर की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या किया था। घायल बदमाश अभिनन्दन पुत्र केदार राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। 

 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया