बलिया में गैस सिलिंडर से लगी आग, घर का सभी सामान राख ; दो महिलायें झुलसी

बलिया में गैस सिलिंडर से लगी आग, घर का सभी सामान राख ; दो महिलायें झुलसी

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव में शुक्रवार को सिलिंडर से लगी आग में दो महिलायें झुलस गयी। सूचना के बावजूद अग्निशमन व इलाकाई पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शुक्रवार की सुबह दोकटी निवासी विश्वनाथ सिंह के घर सीतानवमी के अवसर पर महिलाओं ने पूजन की। सुबह रसोईघर से सिलिंडर व चूल्हा हटाने के लिए गयी। रेगुलेटर बन्द करने के बावजूद किसी तरह से गैस लीक हो गया।गैस रिसाव के कारण बगल में जल रहे पूजा के दीपक में तुरंत आग पकड़ लिया।

आग बुझाने के प्रयास में हीरामुनी देवी (65) भी चपेट में आ गयी। उन्हें बचाने के लिए उनकी बेटी गीता देवी (45) गई, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की सूचना किसी ने दोकटी पुलिस व फायरब्रिगेड को दिया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची, तबतक सिलिंडर का गैस खत्म हो चुका था और ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

यह भी पढ़े बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

फायरब्रिगेड ने राख बुझाने का काम किया। आग में लगभग 40 हजार नकद, सोने चांदी के गहने सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। परिजनों ने दोनो झुलसी हुई महिलाओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

यह भी पढ़े चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

रमेश पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS परीक्षा 2025-26) में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय वैना के छात्र सुंदरम...
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस