शिवलिंग चोरी का खुलासा न होने से बढ़ा आक्रोश, बंद रहा बलिया का यह बाजार

शिवलिंग चोरी का खुलासा न होने से बढ़ा आक्रोश, बंद रहा बलिया का यह बाजार

बलिया  सुखपुरा बलिया कस्बे के बुढ़वा शिवजी मंदिर से चांदी जड़ित शिवलिंग चोरी का राजफाश अब तक न होने से नाराज व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को सुखपुरा बाजार पूरी तरह बंद रखा। व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही शिवलिंग की बरामदगी और घटना का शीघ्र अनावरण करने की मांग किया।


गौरतलब हों कि 5 जनवरी की सुबह शिवभक्त बुढ़वा शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि गर्भगृह से चांदी जड़ित शिवलिंग और चांदी के नागदेव को चोर चुरा ले गये थे। इससे शिवभक्तों में आक्रोश बढ़ गया। प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने उसी दिन घोषणा की थी कि चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे, पर अब तक पुलिस का हाथ खाली है। इससे आहत ब्यापारियों ने सोमवार की सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक अपना प्रतिष्ठान बंद रखकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शिवलिंग चोरी का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो हम वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित