लावारिश शवों का 'रहनुमा' बना बलिया का देवाश्रम : करता हैं वह सबकुछ, जो...

लावारिश शवों का 'रहनुमा' बना बलिया का देवाश्रम : करता हैं वह सबकुछ, जो...

बलिया : देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम की शाखा बलिया द्वारा एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में  किया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने दी।जिला संरक्षक ने बताया कि दोकटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम संख्या 855/2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को अन्तिम संस्कार के लिए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।

लावारिश शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्टमार्टम हाउस बलिया से 'जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है' के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची, जहां देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह द्वारा स्मृतिशेष चीफ फार्मेसिस्ट अरुण कुमार सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

लावारिश की शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव सहित देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, उपाध्यक्ष शंकर गोंड, मंत्री गणेश प्रसाद, गुड्डू राम व पीएन सिंह व अनुज प्रताप सिंह सेंगर सम्मिलित रहे। अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा, जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े