बलिया में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ, काफी खुश है बच्चे

बलिया में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का  शुभारंभ, काफी खुश है बच्चे

Ballia News : राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण के बाद तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में भविष्य के लिए असीम संभावनाएं हैं। बच्चों के साथ-साथ गार्जियन भी अपने बच्चों की प्रतिभाओं पर ध्यान दें। कहा कि आज बलिया के बच्चे कला के क्षेत्र में केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी जनपद को बुलंदियों पर पहुंचाए हैं। उन्होंने इरशाद अहमद अंसारी को बच्चों के समक्ष उपस्थित कर बताया कि इरशाद भी जीआईसी बलिया में आप ही लोगों की तरह से पढ़ें। फिर कला में बीएफए की डिग्री हासिल करने के बाद आईआईटी पवई मुंबई से एमडेज (मास्टर ऑफ डिजाइन) करके अच्छे पैकेज पर काम करते हुए विदेशी लोगों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।

IMG-20240613-WA0015

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

कई ऐसे बच्चे हैं, जो देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में डिजाइनर के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खां की सराहना करते हुए कहा कि इनका कार्य बेमिसाल है। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है l डॉ. इफ्तेखार खां प्रत्येक रविवार को कला की मुफ्त शिक्षा देकर अपनी साधना से बच्चों की प्रतिभा को निकालने में सतत प्रयत्नशील है। उनके छात्र देश और दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उन्होंने टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश कुमार सिनहा द्वारा कराई गई व्यवस्था इत्यादि की भूरी भूरी प्रशंसा किया। वहीं, बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों का अवलोकन किया और छात्रों की पेंटिंग्स को सराहा। उन्होंने प्रशिक्षक इरशाद अहमद अंसारी एवं जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली से बीएफए कर रहे मु. कैफ खां तथा कला प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करने के लिए राज्य ललित कला अकादमी की सराहना किया।

इस अवसर पर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिनहा, कला अध्यापक मिथिलेश सिंह, प्रो. शशि कुमार ओझा, शंकर कुमार रावत, इंद्रपाल सिंह, बंटी सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिवेदी ने किया।

इनकी पेंटिंग की गई है प्रदर्शित

अनस खान, अमन वर्मा, धैर्य,जागृति, नाहिद परवीन खानम, आंचल भारती, आयुषी प्रकाश, अंशिका प्रकाश, रितु यादव, ज्योति यादव, सिदरा इमाम, अनम अली, आदित्य त्रिपाठी, कर्ण राज श्रीवास्तव, अनुग्रह नारायण सिंह, सृष्टि सिंह, आर्या मिश्रा, अर्शिका सिंह, श्रेयांश ओझा, महक, आफिया, फलक, कैर्वी सिंह, अर्पिता, अनन्या यादव, आदित्य, सौम्या शर्मा, वैभवी, सलोनी मौर्य, अनुष्का वर्मा, आयुषी वर्मा, अग्रिम श्री, नमन गुप्ता, निधि मिश्रा, साक्षी मिश्रा, साक्षी राय, मायरा मोदनवाल, आस्था, अभी यादव, सोनू मौर्या, दिव्यांशु, अंशिका, सांविता आदि की पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। बच्चें पेंटिंग सेल होने पर बहुत खुश है। साक्षी मिश्रा की पेंटिंग सेल होने से गदगद है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. इफ़्तेख़ार खां ने बताया कि प्रदर्शनी का समापन 15 जून को होगा। इस बीच प्रदर्शनी प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक एवं शाम 3:00 से 7:00 तक आम जनमानस के लिए खुली रहेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक...
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज