बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारी समेत 16 पर मुकदमा दर्ज, ये हैं पूरा मामला



कन्या जूनियर हाई स्कूल लालगंज व राष्ट्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहुआरा में नौकरी देने के नाम पर विद्यालय के प्रबंधक रमा तिवारी, अध्यक्ष आनंद प्रकाश तथा प्रधानाचार्य अजय कुमार साह ने नौकरी देने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसके लिए आरोपितों ने 35 लोगों से करीब 30 लाख से 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित अमरनाथ यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि इस लूटकांड में शिक्षक अजय तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल, खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह, निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार व मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी कानपुर, दिनेश तिवारी, शिवनाथ साह, अमर शाह निवासी असम, मनोज तिवारी निवासी बंगाल, अभिषेक श्रीवास्तव निवासी लखनऊ शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक उक्त दोनों विद्यालय का संचालन रमा तिवारी व आनंद प्रकाश ही करते हैं।
बलिया : नौकरी के नाम पर करीब 35 लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दोकटी थाना पुलिस ने 20 पीड़ितों की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक, प्राधानाचार्य, तीन खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें शनिवार को एक आरोपित रूपेश कुमार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। आरोपियों पर संगठित तरीके से कूटरचित अनुमोदन पत्र और नियुक्ति पत्र तैयार कर वितरित करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 6 नवंबर को दोकटी थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि राष्ट्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय लुटईपुर बहुआरा तथा कन्या जूहा स्कूल लालगंज में शिक्षक भर्ती के नाम पर हम लोगों से स्कूल की प्रबन्धक, अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य ने स्कूल निर्माण एवं स्थायी नियुक्ति देने के नाम पर फर्जी अनुमोदन लेटर तथा नियुक्ति पत्र तैयार कराकर संगठित एवं कूटरचित तरीके से लगभग 20 लोगों से अलग-अलग तरीके से पैसा लिये और फरार हो गये।

आनन्द प्रकाश तिवारी जो विद्यालय के अध्यक्ष है. पैसा वापस करने के नाम पर 13 चेक वितरित किये, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि इस धन उगाही में चार खंड शिक्षा अधिकारी के साथ करीब 16 लोग शामिल है। तहरीर में बताया गया है कि उक्त सभी लोगों द्वारा गोल बनाकर शाहीद अंसारी पुत्र मुस्ताक अहमद से 25,00,000 रुपये, सुनील तिवारी पुत्र अशोक तिवारी से 31,00,000 रुपये, अमरनाथ यादव पुत्र स्व. सुरेन्द्र यादव से 3950000 रुपये तथा अन्य लोगो से भी पैसा लिया गया है, जो लाखो में है।
आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर हम लोगों के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को वांछित अभियुक्त रुपेश कुमार तिवारी (निवसी : बहुआरा, थाना दोकटी, बलिया) को हृदयपुर ढाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में दोकटी थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार मद्धेशिया इत्यादि शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments