बलिया में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मां-बेटे समेत तीन पर मुकदमा

बलिया में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मां-बेटे समेत तीन पर मुकदमा

बलिया : जमीन खरीद के नाम पर 85 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के निराला नगर निवासी संतोष कुमार अग्रवाल ने कोतवाली थाने में मां-बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि जब खतौनी कूटरचित पाई गई तो आरोपितों ने पैसा वापस करने की बजाय जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर त्वरित न्याय की मांग किया है।

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया है कि जमीन की आवश्यकता होने पर उनके परिचित्त संजय राय ने उन्हें तहसील बलिया के ग्राम देवकली और पटखौली (समरथपाह) स्थित करीब 2.140 हेक्टेयर जमीन दिखाकर सौदा तय कराया। आरोप है कि संजय ने अपनी माता मनवासी देवी और मौसी शकुंतला राय को जमीन का मालिक बताते हुए कुल 1.38 करोड़ रुपये में बिक्री की बात तय कराई। 28 अप्रैल 2020 से 22 अप्रैल 2024 के बीच बेयरर चेक व नकद के माध्यम से कुल 85.09 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। काफी समय बाद जब रजिस्ट्री की बात की गई तो टालमटोल शुरू हो गई। जांच कराने पर पता चला कि जमीन का बंटवारा कूटरचित था। थाना कोतवाली में सुनवाई न उन्होंने एसपी से गुहार लगाई है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित