बेसहारों का परिवार बना बलिया का देवाश्रम : अज्ञात महिला के शव का ससम्मान अंतिम संस्कार, दिखा अपनापन

बेसहारों का परिवार बना बलिया का देवाश्रम : अज्ञात महिला के शव का ससम्मान अंतिम संस्कार, दिखा अपनापन

कहते हैं जीवन का अंत चाहे जैसा भी हो, पर अंतिम यात्रा सम्मान की होनी चाहिए। मगर कई बार ऐसा होता है कि किसी के जाने के बाद उसके पीछे न कोई परिवार होता है, न रिश्तेदार, न कोई दोस्त। ऐसे में उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कौन करे? इन्हीं सवालों का जवाब है बलिया का देवाश्रम। देवाश्रम उन शवों का अंतिम संस्कार करता है, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं होता...

Ballia News : देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम की बलिया शाखा ने रविवार की शाम एक अज्ञात हिन्दू महिला के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में किया। इसका अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा, जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। इसकी जानकारी देवाश्रम बलिया के संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने दी। 

बताया कि रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम संख्या 825 /2025 के तहत 15 नवम्बर 2025 को अपराह्न 3 बजे देवाश्रम की बलिया शाखा को अन्तिम संस्कार के लिए एक अज्ञात हिन्दू महिला का शव निःशुल्क प्राप्त कराया। लावारिस शव की यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्टमार्टम हाउस से जय शिव जय शवराम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर पहुंची, जहां देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

यह भी पढ़े 2 New Train : नए साल में बलिया और गाजीपुर को मिला रेलवे का नया गिफ्ट

अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च गढ़मलपुर निवासी व दिल्ली के व्यवसायी राजेश कुमार सिंह ने अपने पिता ऋषिदेव सिंह के सम्मान व पितामह स्मृतिशेष बृजा शंकर सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया। लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव सहित अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, मंत्री गणेश प्रसाद, शिव नारायण सिंह उर्फ़ श्रीसिंह, रविंद्र चौहान, महाजन गुप्ता, फूल चन्द राजभर, कान्ता राम, जय प्रकाश कनौजिया, हरिन्द्र यादव व सुधाकर शर्मा सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 22 दिसम्बर का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर