बलिया : साल भर की मेहनत का परिणाम पाकर खिल उठे मनःस्थली के बच्चों के चेहरे, Parents भी मुस्कुराये

बलिया : साल भर की मेहनत का परिणाम पाकर खिल उठे मनःस्थली के बच्चों के चेहरे, Parents भी मुस्कुराये

Mansthali Education Centre Reoti : साल भर की मेहनत व लगन का परिणाम नन्हे-मुन्ने बच्चों को उनके अभिभावकों के सामने रिजल्ट कार्ड के रूप में मिला तो बच्चों के साथ अभिभावकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। सेल्फी प्वाइंट पर बच्चों रंग अभिभावकों ने खूब सेल्फी ली। सभी बच्चों और अभिभावकों को प्रधानाचार्य चंद मोहन मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं। नए शिक्षा सत्र में नई शिक्षा प्रणाली एवं बदलाव के दौर में नए Education systems की भूमिका पर प्रकाश डाला। 

IMG-20240323-WA0071

शनिवार को मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती (Mansthali Education Centre Reoti) को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मौका था Graduation Ceremony के तहत बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित और अवार्ड Ceremony का।

यह भी पढ़े बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

IMG-20240323-WA0072

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

जैसे ही बच्चों के हाथों में परीक्षाफल के रूप में रिजल्ट कार्ड व पुरस्कार मिला, वहां मौजूद अभिभावकों की गड़गड़ाहट भरी तालियों से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इससे इतर अभिभावकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों को गिफ्ट (fruity & chips) भी प्रदान किया गया। 

IMG-20240323-WA0082

वार्षिक परीक्षा का परिणाम मिलते ही बच्चों में उमंगभरी ताजगी देखने को मिली। अभिभावकों के साथ अपनी मेहनत का फल मिलते ही सभी बच्चे नयी क्लास में जाने के लिए उत्साहित नजर आये। खुशी से सराबोर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य चंद मोहन मिश्रा ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है।

Mansthali Education Centre Reoti

शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान भी होना चाहिए। मौजूद अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों के  सर्वांगीण विकास में आप भी सहयोग अवश्य प्रदान करें। वहीं, Graduation Ceremony में स्कूल प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खूब मेहनत से पढ़ाई करके आगे बढ़ने की नसीहत दी। 

Mansthali Education Centre Reoti

Mansthali Education Centre Reoti

Mansthali Education Centre Reoti

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित