बलिया एसपी ने दो निरीक्षकों समेत तीन पुलिसकर्मियों का बदला कार्य क्षेत्र, तीन थानों को मिले नया इंचार्ज
On



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तात्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक हित में स्थानान्तरित किया है। इस फेरबदल में राकेश कुमार सिंह को बैरिया से बलिया शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, सहतवार थाना प्रभारी मूल चंद चौरसिया को बैरिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया हैं। इसके अलावा सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सहतवार थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिया हैं।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
31 Jul 2025 18:37:58
लखनऊ : एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार...
Comments