बलिया में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अस्पतालों की लापरवाही पर मंत्री सख्त, बोले...

बलिया में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अस्पतालों की लापरवाही पर मंत्री सख्त, बोले...

बलिया : जिले में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को विकास भवन स्थित एनआईसी सभागार में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने की। बैठक में साफ-सफाई, अस्पतालों की कार्यप्रणाली, अवैध खनन, ओवरलोडिंग, यातायात व्यवस्था और बूथ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि साफ- सफाई कार्यों में अव्यवस्था फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो सके। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज का कोई भी मामला लंबित न रहे। गांवों के लोग भटकने न पाएं। पैमाइश समेत राजस्व संबंधी कार्यों में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी तहसीलों के एसडीएम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किसी प्रमुख चौराहे को चिन्हित कर शिलापट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए।

ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्ती

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में मिट्टी और बालू का ओवरलोडिंग बिल्कुल न हो। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि राजस्व हानि और सड़क क्षति जैसी समस्याओं को रोका जा सके। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान दिया जाए और उनकी बातों को प्राथमिकता के साथ सुना जाए। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त रोक लगाने और इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक

अस्पतालों में अनावश्यक रेफर पर रोक, रात में भी निरीक्षण करें सीएमओ

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला अस्पताल और जिला अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर रेफर किया जाना अस्वीकार्य है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल में रोजाना कितने मरीज आए, कितने रेफर हुए, किस बीमारी के कारण इसका पूरा रिकॉर्ड रखें। महिलाओं की डिलीवरी जिला अस्पताल में ही कराई जाए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सीएमओ रात में भी औचक निरीक्षण करें, ताकि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही न हो।

थाना और तहसील में जनता की ईमानदारी से सुनवाई हो

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पताल, थाना और तहसील जैसे जनसंपर्क से जुड़े स्थानों पर जनता की समस्याओं की ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ सुनवाई होनी चाहिए। साथ ही कोर कमेटी की अगली बैठक तहसील स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, एमएलसी रवि शंकर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह