बलिया पुलिस को मिली सफलता : किडनैपर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की बरामद

बलिया पुलिस को मिली सफलता : किडनैपर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की बरामद

बलिया : हल्दी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना 5 अक्टूबर की है। हल्दी बाजार गई नाबालिग लड़की का आरोपी ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी का पता न चलने पर 10 अक्टूबर को हल्दी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद से पुलिस घटना के अनावरण में जुटी थी। इसी क्रम में हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए क्षेत्र में सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमन कुमार (निवासी : मधेपुरा सदर, बिहार) को नीरूपुर ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया